रांची में तीन दिवसीय फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल का आगाज, 10 देशों की 75 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को तीन दिवसीय फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण, जंगल, वन्यजीव और प्रकृति से जुड़ी कहानियों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान 10 देशों की करीब 75 चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।

Nov 28, 2026 - 14:42

इस फिल्म फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसके लिए देश-विदेश से कुल 775 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 75 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए चुना गया है। महोत्सव में देशभर के 48 चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मुंबई के जाने-माने फिल्ममेकर ओनिर भी शामिल हैं।

फेस्टिवल में झारखंड की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय जीवनशैली को दर्शाने वाली 'सोहराय' और 'झरिया' जैसी फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ जंगल, जमीन और प्रकृति से जुड़े मुद्दों को भी सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हुई है। ऐसे में इस महोत्सव के जरिए आम लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व समझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवा पीढ़ी को फिल्म निर्माण की बारीकियों से परिचित कराना भी आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

महोत्सव के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभवी निर्देशक और निर्माता अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने फिल्म निर्माताओं से सीधे बातचीत कर मौजूदा दौर में फिल्म निर्माण की तकनीक, विषय चयन और करियर की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की।

आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से झारखंड के युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही सिनेमा के माध्यम से जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा का संदेश व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0