अक्षय तृतीया पर जियो फाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर  मिलेगा 1% अतिरिक्त सोना

कंपनी के मुताबिक इस अभियान के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त सोना, रिवार्ड पॉइंट्स और इनाम जीतने का मौका मिलेगा। यह ऑफर 19 से 21 अप्रैल 2026 के बीच चलेगा और खरीदारी जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से की जा सकेगी। 

Apr 15, 2026 - 17:15
अक्षय तृतीया पर जियो फाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर  मिलेगा 1% अतिरिक्त सोना

MUMBAI : अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस अभियान के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त सोना, रिवार्ड पॉइंट्स और इनाम जीतने का मौका मिलेगा। यह ऑफर 19 से 21 अप्रैल 2026 के बीच चलेगा और खरीदारी जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से की जा सकेगी। 

ऑफर में ₹2,000 या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ग्राहकों को 1% अतिरिक्त सोना दिया जाएगा। यह अतिरिक्त गोल्ड अधिकतम ₹1,000 तक होगा और चार कार्यदिवस के भीतर ग्राहक के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा किया जाएगा।

इसके अलावा ₹5,000 या उससे अधिक के एकमुश्त निवेश पर ग्राहकों को 2 गुना जियोपॉइंट्स मिलेंगे। वहीं, अप्रैल महीने में ₹1,500 या उससे अधिक के SIP निवेश पर भी 2x जियोपॉइंट्स का लाभ मिलेगा। प्रति ग्राहक हर महीने अधिकतम 5,000 पॉइंट्स तक की सीमा तय की गई है।

कंपनी ने बताया कि ₹10,000 या उससे अधिक का निवेश करने वाले ग्राहक ‘अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ’ में शामिल हो सकेंगे, जिसमें 5 विजेताओं को 24 कैरेट का 1 ग्राम डिजिटल गोल्ड इनाम में दिया जाएगा। यह इनाम 30 अप्रैल 2026 को विजेताओं के जियोगोल्ड अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा।

जियोगोल्ड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहक ₹10 से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार इसे नकद या सोने के सिक्कों के रूप में रिडीम कर सकते हैं। इस सेवा के लिए ग्राहकों को जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड या अपडेट करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0