BREAKING : कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

May 28, 2026 - 16:51
BREAKING : कर्नाटक के CM सिद्धारमैया का इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

NEWS DESK : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह नहीं बताया कि गया कि अगला सीएम कौन होगा।

इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले।

रोटेशनल पॉलिसी के तहत हटे सिद्धारमैया

मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। सिद्धरामैया 20 मई 2023 को सीएम बने, 28 मई 2026 को इस्तीफा दिया। 3 साल सीएम रहे। रोटेशन पॉलिसी के तहत उन्हें बदलने का दबाव बढ़ गया था।

सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

अगले सीएम डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया के पैर छुए

राज्य सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। वही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0