BREAKING : मथुरा में भारी बवाल, फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद इलाके में तनाव, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है जबकि SSP ने कोहरे को टक्कर की वजह बताई है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
NEW DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि कान्हा की नगरी मथुरा में भारी बवाल मच गया है। दरअसल, मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है जबकि SSP ने कोहरे को टक्कर की वजह बताई है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया है। जाम की वजह से हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। यातायात कई घंटे से प्रभावित है। स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशितों ने पथराव भी किया है, जिससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। स्थिति को काबू में करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
गौ-सेवकों में भारी रोष
गौरतलब है कि बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं। बाबा ‘फरसा वाले’ अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
