Weather alert in Bihar-Jharkhand : बिहार और झारखण्ड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से 7 अप्रैल को पूरे बिहार में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखण्ड में भी अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Apr 6, 2026 - 17:26
Weather alert in Bihar-Jharkhand : बिहार और झारखण्ड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

Weather alert in Bihar-Jharkhand : बिहार और झारखण्ड के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से 7 अप्रैल को पूरे बिहार में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं, झारखण्ड में भी अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

झारखण्ड में 4 दिनों के लिए चेतावनी जारी

रांची मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 अप्रैल के बीच राज्य के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट और दक्षिण बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

बिहार के इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, झारखण्ड में मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 7 और 8 अप्रैल को दक्षिण-पूर्वी और मध्य झारखंड में ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हो सकता है।इस दौरान तापमान भी 30 से 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा।अगले कुछ दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक ट्रफ लाइन फैली है।इसी के कारण नमी का प्रभाव बिहार में पड़ रहा है।अगले कुछ दिनों तक मिला-जुला मौसम बना रह सकता है।इस दौरान उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0