PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, अब बारिश और कोहरा नहीं बनेगी बाधा, जानिए क्या है खासियत? 

यह देश का तीसरा हवाई अड्डा है, जहां समानांतर उड़ान और लैंडिंग की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक आईएलएस कैट थ्री तकनीक से खराब मौसम में भी विमान उतर सकेंगे।

Mar 28, 2026 - 15:52
PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, अब बारिश और कोहरा नहीं बनेगी बाधा, जानिए क्या है खासियत? 

NEWS DESK : दिल्ली-NCR वालों को बड़ा तोहफा मिला है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।

यह देश का तीसरा हवाई अड्डा है, जहां समानांतर उड़ान और लैंडिंग की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक आईएलएस कैट थ्री तकनीक से खराब मौसम में भी विमान उतर सकेंगे। एयरपोर्ट प्रति घंटे तीस विमानों की लैंडिंग और उड़ान संभाल सकेगा। इसे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें कुल छह रन-वे होंगे। इसकी अनुमानित लागत 29561 करोड़ रुपये है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0