BREAKING : PM मोदी रात साढ़े 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल या फिर कोई और मुद्दा?, सस्पेंस बरकरार
वे किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसका अबतक खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण बिल पर बात कर सकते हैं।
NEW DELHI : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात साढ़े 8 बजे एकबार फिर देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, वे किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसका अबतक खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण बिल पर बात कर सकते हैं। शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका था।
महिला आरक्षण बिल या फिर कोई और मुद्दा?
लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था।
बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। सूत्रों के मुताबिक, PM ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन न करके गलती की है और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।
गौरतलब है कि 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। अब लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण नई जनगणना के नतीजे आने से पहले लागू नहीं होगा यानी 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका फायदा नहीं मिलेगा।
सरकार जो तीन नये बिल लेकर आई थी, उनमें 2029 के आम चुनाव से पहले महिलाओं के आरक्षण कानून को लागू करने का प्रस्ताव था। इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन भी किया जाना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











