'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, जानिए प्रभु श्रीराम के साथ निभाएंगे और कौन-सा किरदार, जानिए क्या कहा?
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं। राम और परशुराम दोनों उन्हीं के अवतार हैं।
ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में शानदार लगे। उनके लुक को देखकर फैंस हैरान हैं।
रामायण में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म रामायण में रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण में डबल रोल करने वाले हैं। भगवान राम के पहले लुक टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म के बारे में और जानने को उत्सुक हैं।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस दो भाग वाली महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम का रोल भी निभाएंगे। टीजर में रणबीर को अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है।
जानिए क्या कहा?
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं। राम और परशुराम दोनों उन्हीं के अवतार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों रोल करना उनके लिए बहुत शानदार अनुभव रहा। रणबीर ने बताया कि उन्होंने दोनों किरदारों के लिए अलग-अलग बॉडी लैंग्वेज और भावनाएं रखी हैं। उन्होंने कहा कि 'अगर आप किरदार की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें तो बाकी सब आसान हो जाता है।'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











