रांची की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं तेलंगाना की डीजी, जानिए पूरा बैकग्राउंड
स्वाति लकड़ा ने 10वीं तक की पढ़ाई लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, रांची और 12वीं डीएवी (अब जेवीएम) श्यामली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया।
RANCHI : रांची की बेटी ने एकबार फिर झारखण्ड का नाम गौरवांवित किया है। झारखण्ड की बेटी और तेलंगाना कैडर की आइपीएस स्वाति लकड़ा को डीजी रैंक में पदोन्नति मिली है। 1995 बैच की आइपीएस स्वाति लकड़ा डीजी रैंक तक पहुंचने वाली अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से आने वाली देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं। आइपीएस स्वाति लकड़ा ने तेलंगाना में डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के पद पर योगदान दिया है।
रांची से दिल्ली तक की शैक्षणिक यात्रा
स्वाति लकड़ा ने 10वीं तक की पढ़ाई लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, रांची और 12वीं डीएवी (अब जेवीएम) श्यामली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। स्वाति लकड़ा के पिता साउथ ईस्टर्न रेलवे में सिविल इंजीनियर रहे हैं। उनके पति बेनहूर महेश दत्त एक्का भी तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
स्वाति लकड़ा की माने तो उन्हें अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन मेहनत से कभी पीछे नहीं हटी और सफलता पायी है। वे तेलंगाना में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई ऑपरेशन भी चलाए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











