'मेरे लिए यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि अवसर है', बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं

Apr 14, 2026 - 16:43
'मेरे लिए यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि अवसर है', बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

PATNA : बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने पहले बयान में कहा है कि "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!"

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम के तौर पर अपने आखिरी संदेश में नीतीश ने कहा कि मैं अब जा रहा हूं लेकिन नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0