“पापा के जान हई” रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज की आवाज़ ने फिर जीता भोजपुरी दर्शकों का दिल, देखें VIDEO

इस गाने में शिल्पी राज की दमदार और भावनात्मक आवाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं।

May 11, 2026 - 18:14
“पापा के जान हई” रिलीज होते ही वायरल, शिल्पी राज की आवाज़ ने फिर जीता भोजपुरी दर्शकों का दिल, देखें VIDEO

ENTERTAINMENT DESK : भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज का नया गाना “पापा के जान हई” रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना शिल्पी राज हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जहां दर्शकों का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में गाने ने लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इस गाने में शिल्पी राज की दमदार और भावनात्मक आवाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं। गाने के बोल और संगीत को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के म्यूजिक में कान्हा सिंह का योगदान है, जबकि डिजाइन सोनू आर्ट  ने तैयार किया है। वहीं इस प्रोजेक्ट से जुड़े रोहित सिंह की भी सराहना की जा रही है।

गाना रिलीज होने के बाद शिल्पी राज ने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी दर्शकों से हमेशा अपार प्यार और आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा, “आप सभी भोजपुरी दर्शकों को मेरा प्रणाम। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूँ। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूँगी। आप सभी से अनुरोध है कि हमारे चैनल ‘शिल्पी राज Hits’ को भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद देते रहिए।”

भोजपुरी संगीत जगत में शिल्पी राज लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रही हैं और उनके गानों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। “पापा के जान हई” की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शिल्पी राज की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0