West Bengal Chunav 2026 : पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा, ISF ने TMC पर लगाया धमकाने का आरोप
नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी की घटनाएं हुई हैं।
West Bengal Chunav 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर तनाव और हंगामा देखने को मिल रहा है। नादिया, पनिहाटी, उत्तर 24 परगना, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में बीजेपी-टीएमसी और ISF वर्कर्स के बीच मारपीट-हिंसक झड़प, EVM खराबी की घटनाएं हुई हैं।
ISF का TMC पर बड़ा आरोप
वहीं, भांगर और आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ता दिखा। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) मतदान एजेंटों को डराने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा चिंताओं के चलते निर्वाचन आयोग ने कम से कम सात विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों की तैनाती की है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी और विस्फोटक के संभावित इस्तेमाल को रोका जा सके।
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान इन घटनाओं से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उत्तर 24 परगना के बारानगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 72 में EVM मशीन खराब होने के कारण मतदान रोकना पड़ा था। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि एक ही बूथ पर पांच बार EVM बदली जा चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











