मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अलर्ट जारी, अमेरिकी दूतावास ने इराक से नागरिकों को तुरंत निकलने की जारी की एडवाइजरी
अमेरिका के अनुसार, ईरान समर्थित हथियारबंद गुट इराक की राजधानी को निशाना बना सकते हैं। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि ये हमले शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी हो सकते हैं।
NEWS DESK : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इराक में रह रहे सभी अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राजधानी में बड़े हमले हो सकते हैं।
अमेरिका के अनुसार, ईरान समर्थित हथियारबंद गुट इराक की राजधानी को निशाना बना सकते हैं। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि ये हमले शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी हो सकते हैं।
दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध में इराक भी घसीटा गया है। ऐसे में अब इराक में ईरान समर्थक हथियारबंद गुट हमले कर सकते हैं। बगदाद में शहर के बीचों-बीच स्थित अमेरिकी दूतावास को बार-बार निशाना बनाया गया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिका ने राजधानी के मध्य हिस्सों में और हमलों की चेतावनी दी है।
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान में कहा है कि 'ईरान से जुड़े इराकी आतंकवादी मिलिशिया गुट अगले 24-48 घंटों में मध्य बगदाद में हमले करने की योजना बना सकते हैं।' इसने इराक में मौजूद अमेरिकियों को देश छोड़ने की अपनी पिछली सलाह को दोहराया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











