Weather Alert : बिहार में आंधी-बारिश और ठनका गिरने से 17 की मौत, 25 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Weather Alert : बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 विमान डायवर्ट किए गए जबकि 18 जोड़ी फ्लाइट लेट रही। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रेनें भी घंटों फंसी रहीं।
मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 2 जून के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी बढ़ेगी।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सीवान में 135.4mm बारिश हुई। इसके अलावा मोतिहारी में 116mm, गोपालगंज के विजयीपुर में 101mm, जबकि पटना में 68mm बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं, बिहार के 25 जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, कटिहार, बांका और भागलपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











