BIG BREAKING : AAP के कौन हैं वो 7 सांसद, जो BJP में जाएंगे राघव चड्ढा के साथ, यहां देखें सभी के नाम
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि "हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।"
NEWS DESK : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। साथ ही बीजेपी में विलय की घोषणा की। राघव चड्ढा ने अपने साथ सात नाम और गिनाए, जो बीजेपी में जाने वाले हैं। दिलचस्प है कि 15 दिन पहले राघव चड्ढा को हटाकर जिन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, वह अशोक मित्तल भी अब बीजेपी में जा रहे हैं।
ये सांसद होंगे बीजेपी में शामिल
1. स्वाति मालीवाल: जनवरी 2024 में निर्वाचित.
2. अशोक कुमार मित्तल: पंजाब.
3. संदीप पाठक: पंजाब
4. हरभजन सिंह: पंजाब
5. बलबीर सिंह सीचेवाल: पंजाब
6. विक्रमजीत सिंह साहनी: पंजाब
संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि "हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।"
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि "जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्र के हित में नहीं बल्कि अपने निजी लाभ के लिए काम करती है। पिछले कुछ वर्षों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं इसलिए आज हम घोषणा करते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।''
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











