4 करोड़ की संपत्ति, 3 गंभीर केस, 40 हजार वोट से जीते चुनाव, जानिए कौन हैं शुभेंदु सरकार में शामिल मंत्री अशोक कीर्तनिया 

अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीजेपी नेता हैं. उनकी उम्र 52 साल है. इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंगाल के बांगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.

May 9, 2026 - 17:08
4 करोड़ की संपत्ति, 3 गंभीर केस, 40 हजार वोट से जीते चुनाव, जानिए कौन हैं शुभेंदु सरकार में शामिल मंत्री अशोक कीर्तनिया 

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के गठन के साथ कई नए चेहरे भी सुर्खियों में आ गए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए नेताओं में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है अशोक कीर्तनिया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

कौन हैं शुभेंदु सरकार में नए मंत्री अशोक कीर्तनिया?

अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीजेपी नेता हैं. उनकी उम्र 52 साल है। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंगाल के बांगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। पहली बार वह मई 2021 में विधायक बने थे। 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अशोक कीर्तनिया ने बांगांव उत्तर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिस्वजीत दास को हराया है। उनको 1,19,317 वोट मिले। उन्होंने 40,670 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

अशोक कीर्तनिया के पास कितनी संपत्ति?

अशोक कीर्तनिया ग्रेजुएट हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें करीब 2.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उन पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज है। उन्होंने अपनी सालाना इनकम 68.9 लाख बताई थी।

उनके खिलाफ तीन केस भी दर्ज हैं, जिनमें से कुछ गंभीर हैं। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज बंगाल के सीएम और उनके मंत्रियों की शपथ ग्रहण का साक्षी बना। राज्यपाल आर. एन. रवि ने मंच पर शुभेंदु और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0