होटल रेडिसन ब्लू में बंगाल फूड फेस्टिवल: लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा रहे राजधानीवासी
परोसे जा रहे हैं बंगाल के लोकप्रिय लजीज व्यंजन। वॉटर फ्रंट रेस्टोरेंट में दिख रही बंगाल की सांस्कृतिक व पारंपरिक झलक । कल होगा समापन।
राजधानी रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अवडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल में बंगाल की समृद्ध पाक कला विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं की एक जीवंत झलक दिख रही है। यह महोत्सव होटल के वाटरफ्रंट रेस्टोरेंट में 22 से 31 मई, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल मेहमानों को बंगाल की सांस्कृतिक झलक के साथ इस प्रदेश के प्रचलित व लोकप्रिय लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर प्रदान कर रहा है। होटल रेडिसन ब्लू के एसोसिएट डायरेक्टर, (सेल्स), आशुतोष कुमार, फूड एंड बेवरेज मैनेजर विनीत रंजन सहित होटल की पूरी टीम बंगाल के संस्कृति और वहां के लोकप्रिय लजीज व्यंजन से ग्राहकों को रूबरू करने में जुटे हैं। फूड फेस्टिवल में विशेषज्ञ शेफ द्वारा तैयार किए गए प्रामाणिक क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद अतिथि उठा रहे हैं।
इसमें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश, दोनों के बंगाली व्यंजनों के विविध और शाश्वत स्वादों का आनंद उठाने का अवसर मिल रहा है। कल रविवार(31 मई) को विशेष ब्रंच का अनुभव भी मिलेगा।
प्रतिदिन रात्रि भोजन और रविवार को ब्रंच का आनंद ग्राहक समर वेकेशन और छुट्टियों के समय उठा रहे है। लोग यहां आकर फ़ूड फेस्टिवल का मजा ले रहे हैं।
ग्राहकों के लिए फूड फेस्टिवल में
1999 + कर प्रति व्यक्ति - रात्रिभोज, 1850 + कर प्रति व्यक्ति (रविवार ब्रंच) दर निर्धारित है।
होटल रेडिसन ब्लू की ओर से बंगाल के स्वाद, परंपराओं और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के उत्सव का बंगाली संस्कृति की झलक के साथ ग्राहक भरपूर आनंद उठा रहे हैं। यहां लोग अनूठे आकर्षण का अनुभव कर रहे हैं। भोजन, संस्कृति और समुदाय को एक अविस्मरणीय उत्सव में एक साथ लाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











