CRPF Asst. Commandent Exam 2023: 6 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा-2023 को लेकर श्री मनोज जायसवाल (प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटनागपुर, रांची) की अध्यक्षता में ब्रीफिंग की गई।

Jun 6, 2024 - 12:39
CRPF Asst. Commandent Exam 2023: 6 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा-2023 के सम्बन्ध में दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल द्वारा ब्रीफिंग की गई। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयुक्त के सचिव श्री जुल्फिकार अली, अवर सचिव श्री सुशील कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, सिटी एसपी, रांची एवं केन्द्राधीक्षकों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

आयुक्त मनोज जायसवाल ने बताया कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक समादेष्टा) परीक्षा -2023 दिनांक- 06 अगस्त 2023 को निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कुल 10 परीक्षा उप केन्द्र बनाएं गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों प्रथम पाली (10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न) एवं द्वितीय पाली (02:00 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न) के समयनुसार आयोजित की जायेगी।

परीक्षा उप-केंद्रों के लिए स्थानीय निरीक्षक एवं सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक किये गए प्रतिनियुक्त

इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्वेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों, सहायक समन्वयी पर्वेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया। स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व 05-08-2023 को परीक्षा केन्द्रो का निरिक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथी ही सभी को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0