BIG NEWS : 'पागल हो चुके हो तुम, मैं न होता तो जेल में होते तुम', डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुनाई खरीखोटी 

Jun 2, 2026 - 20:11
BIG NEWS : 'पागल हो चुके हो तुम, मैं न होता तो जेल में होते तुम', डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुनाई खरीखोटी 

NEWS DESK : इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की माने तो फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने गुस्से में कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की बढ़ती हिंसा को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जमकर खरी खोटी सुनाई है। फोन पर ट्रंप ने नेतन्याहू को "पागल" तक कह दिया और उन पर कृतघ्नता का आरोप लगाया। 

अमेरिकी अधिकारियों और फोन कॉल की जानकारी रखने वाले एक तीसरे सूत्र का हवाला देते हुए एक्सियोस ने बताया कि ट्रंप ने बेरूत पर हमले की इजरायली योजना पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने कथित तौर पर इजरायली नेता से कहा कि लेबनानी राजधानी पर बमबारी की इजरायली धमकियां दुनिया भर में इजरायल को और अलग-थलग कर देंगी।

ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को सुनाई खरीखोटी

डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल कर नेतन्याहू को खूब खरी खोटी सुनाई और साथ यही यह भी दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने में मदद की थी। ट्रंप का यह इजरायली नेता नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मुकदमे के दौरान उनके समर्थन का संदर्भ था। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, "तुम बिलकुल पागल हो। अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। इस वजह से हर कोई इज़राइल से नफरत करता है।" हालांकि, एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से ट्रम्प की नेतन्याहू के साथ यह सबसे खराब बातचीत में से एक थी।

ट्रंप ने क्यों नेतन्याहू को डांट लगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मौके पर ट्रंप नेतन्याहू पर भड़क गए और उनसे पूछा कि "तुम ये सब क्या कर रहे हो?" यह हिंसा मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को खतरे में डाल सकती है। डोनाल्ड ट्रंप को हाल के दिनों में लगा कि नेतन्याहू जरूरत से ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहे हैं। बेरुत पर धमकियों के अलावा, इजरायल दक्षिणी लेबनान में भी अपना जमीनी अभियान बढ़ा रहा है। 

खबरों के मुताबिक ट्रंप इस बात से नाराज थे कि लेबनान में आक्रामक रुख अपनाने के नेतन्याहू के फैसले से ईरान के साथ उनकी बातचीत खतरे में पड़ रही थी। 

यह अमेरिकी और इजरायली नेताओं के बीच पहला मतभेद नहीं है। ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच दशकों पुराना जटिल रिश्ता है, जिसमें सार्वजनिक रूप से मजबूत सहमति और निजी तौर पर गहरे तनाव के दौर आते रहे हैं। अतीत में दोनों नेताओं के बीच कई तनावपूर्ण बातचीत हुई हैं लेकिन फिर भी उन्होंने ईरान और अन्य मुद्दों पर मिलकर काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0