Ind vs Sl Test Series : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

Aug 8, 2026 - 18:03
Ind vs Sl Test Series : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर

Ind vs Sl Test Series : श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जसप्रीत बुमराह के बाद अब युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. साई को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हो पाए थे.

साई सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. उम्मीद थी कि वह फिट होकर 8 अगस्त के आसपास टीम से जुड़ सकते हैं और 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और अब वह दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

नंबर-3 का खोजना होगा विकल्प

साई सुदर्शन का बाहर होना भारत के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-3 की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया था. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें इस नंबर पर मौका मिला था. चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद से नंबर-3 पर भारत लगातार विकल्प तलाश रहा है.

पडिक्कल को मिल सकता है मौका

अब साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की संभावना बढ़ गई है. टीम इंडिया पहले ही बुमराह के बाहर होने से परेशान है और अब साई के रूप में एक और अहम खिलाड़ी का नुकसान हुआ है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को अपनी रणनीति में एक बार फिर बदलाव करना पड़ सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0