BREAKING : कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, धू-धूकर जला तीन मंजिला मकान, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
इस घटना में मनोज पुगलिया के 6 रिश्तेदारों की मौत हुई है, जो एक दिन पहले यानी मंगलवार को बिहार के किशनगंज से इंदौर पहुंचे थे।
INDORE : इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन मंजिला मकान धू-धूकर जल उठा और देखते ही देखते 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 4 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं।
8 लोगों की दर्दनाक मौत
ये हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है, जहां इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान भीषण आग लग गई है। इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, बहू सिमरन सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना में मनोज पुगलिया के 6 रिश्तेदारों की मौत हुई है, जो एक दिन पहले यानी मंगलवार को बिहार के किशनगंज से इंदौर पहुंचे थे।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कार से घर में लगी आग धीरे-धीरे सिलेंडर तक पहुंच गई, जिसके बाद पूरा घर चपेट में आ गया। एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। धमाका इतना तीव्र था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।
बड़ी बात ये है कि आग लगने के बाद इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने की वजह से घर में लगा डिजिटल लॉक खुल नहीं पाया और 8 लोग काल के गाल में समा गये। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











