मंत्री के इस्तीफ़े से सरकार और मजबूत होगी, अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली में छात्रों के जारी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय संवाद हमेशा बेहतर रास्ता होता है। अपने पत्र में हजारे ने कहा कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे अन्य मंत्रियों को जवाबदेही का स्पष्ट संदेश जाएगा और सरकार का कामकाज अधिक प्रभावी बनेगा।

Jul 23, 2026 - 13:52
मंत्री के इस्तीफ़े से सरकार और मजबूत होगी, अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के हालिया विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दुख जताया है और सरकार से चल रहे आंदोलन को सुलझाने के लिए सकारात्मक बातचीत का रास्ता अपनाने को कहा है। साथ ही पत्र में यह भी कहा कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी।

मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्र आंदोलन के समाधान के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जवाबदेही तय करने से शासन व्यवस्था मजबूत होती है। हजारे ने मंत्री स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे प्रशासन में उत्तरदायित्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय संवाद हमेशा बेहतर रास्ता होता है। अपने पत्र में हजारे ने कहा कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे अन्य मंत्रियों को जवाबदेही का स्पष्ट संदेश जाएगा और सरकार का कामकाज अधिक प्रभावी बनेगा।

यह पत्र ऐसे समय आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस समेत विपक्षी दल नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है 
अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में विद्यार्थियों के मौजूदा प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई बहुत दुखद है और लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है। उन्होंने चिट्ठी में कहा कि अगर जवाबदेही तय की जाए और किसी मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, तो सरकार सत्ता नहीं गंवायेगी। बल्कि, इससे दूसरे मंत्रियों को एक साफ संदेश जाएगा कि अगर वे अपने विभागों की जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाते हैं, तो उन्हें भी अपने पद छोड़ने पड़ सकते हैं। इससे सरकार का कामकाज ज़्यादा जवाबदेह और असरदार बनेगा।

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं 
प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई को दुखद बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर स्थिति में हिंसा, सरकारी संपत्तियों को नुकसान तथा अत्यधिक बल प्रयोग से बचा जाना चाहिए। गांधीवादी विचारक ने कहा कि देश के लाखों युवा परीक्षा के पेपर लीक होने, भर्ती प्रक्रिया में देरी और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित हैं तथा इन चिंताओं को केवल कानून-व्यवस्था के मामले के तौर पर नहीं, बल्कि जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाना चाहिए।

ऊँचे पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी
अन्ना हजारे ने पत्र में लिखा है कि जब भी कोई गड़बड़ी या घोटाला सामने आता है, तो अक्सर जिम्मेदारी सिर्फ निचले स्तर के अधिकारियों पर डाली जाती है, जबकि अच्छे नतीजों का श्रेय सरकार ले लेती है। उन्होंने कहा कि असल ज़िम्मेदारी तो ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की होती है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह जनता की आवाज़ को राजनीतिक विरोधियों की आवाज न समझें।

विरोध-प्रदर्शनों के शांतिपूर्ण समाधान और बातचीत का समर्थन

पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब अन्ना हजारे ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक विवाद को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के शांतिपूर्ण समाधान और बातचीत का समर्थन किया है। 18 जुलाई को अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार से शिक्षाविद और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की थी। जो कि पिछले 25 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अन्ना हजारे ने कहा था कि सरकार को किसी दुखद नतीजे का इंतजार नहीं करना चाहिए और बातचीत करने में कोई बुराई नहीं है। हजारे ने कहा कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान उन्हें वहां से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह समाज से जुड़ा मामला है और जहां तक संभव हो, स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला जाना चाहिए। अगर कोई जबरदस्ती की कार्रवाई या खींचतान होती है, तो मामला और उलझ जाता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0