जीबीएम कॉलेज में विज्ञान संकाय द्वारा वन डे इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन, पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में अनामिका एवं तनु को मिला प्रथम स्थान

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एवं प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में वन डे साइंस इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया हुआ।

Oct 13, 2026 - 18:44
जीबीएम कॉलेज में विज्ञान संकाय द्वारा वन डे इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन, पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन में अनामिका एवं तनु को मिला प्रथम स्थान

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एवं प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में वन डे साइंस इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल एवं विज्ञान संकाय की प्राध्यापिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसका संयोजन रसायन शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बनीता कुमारी, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रुखसाना परवीन, जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ फरहीन वजीरी, भौतिकी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपिका एवं डॉ सपना पांडे ने संयुक्त रूप से किया। वनस्पति विज्ञान की छात्रा काजल, शिवानी गुप्ता, तान्या, प्रतिभा, उर्मिला, रिया कुमारी, खुशी गुप्ता एवं कृति ने "साँसों का कर्ज" लघुनाटिका प्रस्तुत करके प्रकृति की कराहों को चित्रित किया। बॉटनी की काजल ने "भारत माँ की आवाज" की एकल नाटिका तो रसायन शास्त्र विभाग की निशा बिहार के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। डॉ फरहीन वज़ीरी ने "बियॉन्ड बीएससी:फ्रॉम साइंस टू सक्सेस फॉर करियर" विषय पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा अपने विचार रखे। ज़ूलॉजी की छात्रा काजल, स्वीटी, महविश ने सहयोग किया। फिजिक्स की छात्रा सुष्मिता, खुशी, अंकिता, रिया, कुमारी एवं दिव्यांशी सिन्हा ने सी.वी. रमन की जीवनी पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की, तो रिया ने नृत्य किया। प्रधानाचार्या ने साइंस इंडक्शन प्रोग्राम के आयोजन पर उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रकृति का संरक्षण करने कहा। धरती पर मानव एवं सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए पौधारोपण करने कहा। डॉ पटेल ने छात्राओं को प्रतिदिन नियमित रूप से महाविद्यालय आकर पठन-पाठन का लाभ उठाने के साथ आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने की बात कही। कॉलेज की पीआरओ डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि विज्ञान संकाय के सभी विभागों की छात्राओं ने "क्लाइमेट चेंज एण्ड रेनफॉल पैटर्न इन द लास्ट फाइव इयर्स" विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग कम्प्टीशन में बढ़चढ़कर भाग लिया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केमेस्ट्री की छात्रा अनामिका कुमारी एवं बॉटनी की छात्रा तनु शर्मा को मिला। द्वितीय स्थान पर ज़ूलॉजी की रिया कुमारी, तो तृतीय स्थान पर बॉटनी की श्रुति कुमारी रहीं। छात्राओं की सभी प्रस्तुतियाँ जीवंत, प्रेरक तथा संदेशपरक रहीं। कार्यक्रम में फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं मेडिसिन के क्षेत्र में मिले नोबेल प्राइज 2026 पर भी चर्चा हुई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सपना पांडे ने किया। कार्यक्रम में डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ अमृता कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ रूही खातून सहित विभिन्न विभागों की छात्राओं की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0