आंखों में काला चश्मा और हाथों में कैमरा....PM मोदी का दिखा गजब अंदाज, हुगली नदी में की सैर, नाविकों से की बात
प्रधानमंत्री ने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया और हुगली नदी, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज के किनारे की कुछ झलकियां शेयर कीं।
NEWS DESK : पश्चिम बंगाल विधानसबा चुनाव 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में करीब 92.88 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जिसे अब तक का सबसे अधिक मतदान बताया जा रहा है। मतदान के अगले ही दिन शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। वे कोलकाता के हुगली नदी में नाव में सैर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने नाविकों से बातचीत की और आम लोगों से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए पवित्र गंगा नदी के महत्व पर बात की। उन्होंने लिखा कि यह 'बंगाल की आत्मा' से होकर बहती है। उन्होंने हुगली नदी के पानी में नाव में सफर करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं।
Special moments on the Hooghly… an unforgettable Kolkata morning. pic.twitter.com/eNHu3QfALK
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
उन्होंने लिखा कि हर बंगाली के लिए गंगा की एक बहुत खास जगह है। कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। उसका पवित्र पानी एक पूरी सभ्यता की हमेशा रहने वाली भावना को समेटे हुए है। आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, यह मां गंगा का शुक्रिया अदा करने का मौका था। नाविकों से भी मिलने का मौका मिला, जिनका मेहनती स्वभाव तारीफ के काबिल है और सुबह टहलने वाले लोग भी। हुगली पर हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की खुशहाली के लिए काम करने का अपना वादा दोहराया।
प्रधानमंत्री ने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया और हुगली नदी, विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज के किनारे की कुछ झलकियां शेयर कीं। सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक अलग पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हुगली के किनारे से कुछ और झलकियां। इस महान नदी की फोटोग्राफी करने की कोशिश की। विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की भी करीब से झलक मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











