ट्रेन में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

गया स्टेशन पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, नशीली दवा की 120 गोलियां समेत सामान बरामद

Oct 7, 2026 - 21:53
ट्रेन में नशा खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार

गयाजी। ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जहरखुरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश कुमार (55), निवासी बकरा, थाना बिंद, जिला नालंदा के रूप में हुई है। टीम 7 अक्टूबर को प्लेटफॉर्म संख्या-1सी के दिल्ली छोर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बैठे रमेश कुमार को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में छह स्मार्ट फोन, नशीली दवा की 120 गोलियां, नशीला पाउडर, बिस्किट के पैकेट, दो लोहे के थ्रेड कटर, पीली धातु का दुर्गा माता का लॉकेट, एसबीआई डेबिट कार्ड, रेलवे टिकट सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने यात्रियों को नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश करने और उनका सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामद सामान जब्त कर आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0