राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला : ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय को एंट्री नहीं,  सेवादारों को भी बाहर बैठाया, ट्रस्टियों के मोबाइल भी गेट पर कराए गये जमा

Jul 6, 2026 - 18:08
Jul 6, 2026 - 18:09
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला : ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय को एंट्री नहीं,  सेवादारों को भी बाहर बैठाया, ट्रस्टियों के मोबाइल भी गेट पर कराए गये जमा

NEWS DESK : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 3 घंटे से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय और गोपाल राव बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। दोनों मंदिर के कमरे में बैठे हुए हैं। ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी बैठक में नहीं पहुंचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक में दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह बैठक में नहीं शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सेवादारों और गार्डों को बाहर बैठाया गया है। ट्रस्ट सदस्यों के मोबाइल भी गेट पर जमा करा लिए गए हैं ताकि बैठक की बातें बाहर न आ पाएं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इसमें बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी दी जाएगी। पदेन सदस्य के. पाराशरण, नृपेंद्र मिश्रा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे और यूपी सरकार के प्रतिनिधि संजय प्रसाद बैठक में ऑनलॉइन जुड़े हैं।

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट में 14 सदस्य हैं। इनमें से 4 पदेन सदस्य हैं। किसी भी प्रस्ताव को पास करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति जरूरी है। पदेन सदस्यों के वोट काउंट नहीं होते हैं। चंपत और अनिल इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में 8 सदस्यों में से 6 सदस्यों की सहमति के बाद ही फैसला संभव है।

इससे पहले सोमवार दोपहर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल ने लेटर जारी करके पहली बार चढ़ावा चोरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0