वी कामेश्वर राव आज लेंगे पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
पटना: पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस वी. कामेश्वर राव आज 13 सितंबर 2026 को पटना स्थित लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनके पदभार संभालने के साथ ही हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हो जाएगी।
इससे पहले पटना हाईकोर्ट की तत्कालीन चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सुधीर सिंह कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में हाईकोर्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
जस्टिस वी. कामेश्वर राव इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उनकी पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना भारत सरकार के विधि विभाग की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है।
नए चीफ जस्टिस के पदभार संभालने के बाद पटना हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0