पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। मामले में भायखला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Apr 21, 2026 - 17:36
पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

MUMBAI : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद युसूफ पठान से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें उनके ससुर और साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सड़क पर हुए एक मामूली विवाद के हिंसक रूप लेने के बाद की गई।

जानकारी के मुताबिक, युसूफ खान नामक शख्स अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर जमा पानी के छींटे पास से गुजर रहे शोएब खान पर पड़ गए। इस बात से नाराज होकर शोएब खान ने पहले बहस की और फिर गुस्से में आकर कार की विंडशील्ड तोड़ दी।

पीड़ित ने इस घटना की शिकायत करने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि खालिद खान अपने बेटे और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और बहस के बाद मामला मारपीट में बदल गया। गौरतलब है कि खालिद खान युसूफ पठाने के ससुर और शोएब खान साला लगते हैं। 

शिकायत के अनुसार, शोएब खान और अन्य आरोपियों ने बांस के डंडे और बेसबॉल बैट से हमला किया, जिसमें पीड़ित के भाई का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। मामले में भायखला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0