अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

Jun 20, 2020 - 06:49
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

रांची / मुंबई : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में महासभा की ओर से महाराष्ट्र के गृहमंत्री को पत्र लिखा गया है। इससे संबंधित जानकारी नाना पटोले, अध्यक्ष विधानसभा महाराष्ट्र को भी दी गई है। महासभा के पदधारियों ने सीबीआई जांच की मांग संबंधी ज्ञापन महाराष्ट्र के पोलिस आयुक्त भूषणकुमार उपाध्याय और नागपुर जिलाधिकारी को सौंपा। शिष्टमंडल में अ.भा.क्ष.म. के उपाध्यक्ष डॉ. चंदन सिंह रोटेले, महासचिव पंकज सिंह,वीरांगना राष्ट्रीय उपाध्यक्षा अनुरमा सिंह, विभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गौर, जिला अध्यक्ष अरविन्दसिंह राजपूत ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंद्रेश सिंह ठाकुर शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0