अनिल श्रीवास्तव धुर्वा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

समाजसेवियों ने दी बधाई।

May 29, 2020 - 11:31
अनिल श्रीवास्तव धुर्वा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

रांची-खिजरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कच्छप ने आदर्श नगर, धुर्वा निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव को धुर्वा प्रखंड का प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक राजेश कच्छप की ओर से रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर सूचित किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। श्री कच्छप ने कहा है कि विधायक प्रतिनिधि अपने प्रखंड अंतर्गत जनसमस्याओं के निवारण और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकारी व गैर सरकारी पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों में सहयोग करेंगे। अनिल श्रीवास्तव के विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर राजकिशोर प्रसाद, रंजन यादव, दुर्गा चौधरी, संजय झा, नीलेश झा, संजू, रंजन झा, परवेज, पंकज,बजरंग यह, रमेश साहू, परमेश्वर, शंकर, प्रदीप तिवारी, मुकुल, हरेश्वर यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0