अमिताभ जयपुरिया बने जिकित्जा हेल्थकेयर के सीईओ सह एमडी

Feb 26, 2021 - 07:15
अमिताभ जयपुरिया बने जिकित्जा हेल्थकेयर के सीईओ सह एमडी

रांची। इमरजेंसी मेडिकल सेवा प्रदाता कंपनी जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड ने अमिताभ जयपुरिया को अपना एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया है। श्री जयपुरिया को भारत में प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियों (रिलायंस जियो, मोंसांटो, पेप्सीको, जीई, क्वेस, फर्स्ट मेरिडियन एवं वीआईपी उद्योगों आदि) में काम करने का 30 वर्षों से अधिक समय का अनुभव प्राप्त है।
इस संबंध में श्री जयपुरिया ने कहा कि जेडएचएल देश में इमरजेंसी हैल्थकेयर क्षेत्र में अग्रणी है। जिकित्जा परिवार का हिस्सा बनने और अपने देश में लगातार बढ़ते हुए लोगों को इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं पहुंचाने में मदद करने का अवसर पाकर बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जेडएचएल के दस हजार कर्मचारियों ने जरूरतमंदों को निस्वार्थ सेवा देते हुए अनेक जिंदगियों को बचाने में मदद की। जेडएचएल देश के इमरजेंसी हैल्थकेयर स्पेस को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। जैडएचएल के संस्थापकों ने एक मजबूत आधार स्थापित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0