अली नगर में मेटरनिटी केंद्र की शुरुआत जल्द : हसनैन जैदी

अली नगर में मेटरनिटी केंद्र की शुरुआत जल्द : हसनैन जैदी

रांची: अच्छे काम हमेशा अच्छे लोगों द्वारा शुरू किए गए हैं। अच्छे काम उनकी अच्छी सोच के कारण शुरू हुए हैं। उक्त बातें झारखंड-बिहार के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सैयद हसनैन जैदी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सैयद हसनैन ने कहा कि पीड़ित मानवता के सेवार्थ लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि डॉ.शब्बीर अहमद खान की अध्यक्षता में अनीसाबाद (अली नगर कॉलोनी) स्थित सामुदायिक भवन में प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। समाज के हमदर्द से सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग मांगा गया। बैठक में हेसी फोम संस्था के मुख्य उद्देश्य लोगों के सामने रखे गए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी को भी इलाज के लिए क्षेत्र से बाहर न जाना पड़े। संस्था का एक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा सेवा केंद्र स्थापना का लक्ष्य है। बैठक में यह अनुरोध किया गया कि सभी केवल एक बार एक छोटी राशि का भुगतान करके अजीवन सदस्य बनें। इसमें पीड़ित मरीजों को उनके परिजनों को हेसि फोम की सभी शाखाओं पर आधी लागत पर विशेष छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित बिहार के निवासी और इच्छुक लोग पूरे उत्साह के साथ बड़े पैमाने पर इस प्रोजेक्ट में भाग ले रहे हैं। इसे अली नगर कॉलोनी से आयोजित किया जाएगा।इसके आयोजक अधिवक्ता अनवर आलम थे। सदस्यता के लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। 7644067904 और 9308079007 पर संपर्क कर सकते हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है।