"आंकड़ों पर आधारित होगा अब न्याय, जातीय जनगणना से सबको मिलेगा हक़:- प्रकाश पटवा"

आंकड़ों पर आधारित होगा अब न्याय, जातीय जनगणना से सबको मिलेगा हक़

May 2, 2025 - 10:28
"आंकड़ों पर आधारित होगा अब न्याय, जातीय जनगणना से सबको मिलेगा हक़:- प्रकाश पटवा"

गया । जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ, गया के अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि जातीय जनगणना देश को वास्तविक सामाजिक-सांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध कराएगी। इसके आधार पर नीतियों का निर्माण, योजनाओं का लक्ष्य निर्धारण और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाएगी तथा 'न्याय के साथ विकास' और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सिद्धांतों को मजबूती देगी। पटवा ने कहा कि जदयू लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग करता रहा है और अब जब यह निर्णय लिया गया है, तो यह सामाजिक संतुलन और समावेशी आर्थिक नीति के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि बिहार ने इसकी शुरुआत की और अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार किया जा रहा है। अब समय आ गया है जब नीतियों का आधार केवल अनुमान नहीं, बल्कि ठोस आंकड़े होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0