आरएस होम डेकोर शाॅप का शुभारंभ

Jun 6, 2024 - 08:29
आरएस होम डेकोर शाॅप का शुभारंभ

रांची : सिमलिया (रिंग रोड) में आरएस होम डेकोर शॉप का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आर एस होम डेकोर शॉप का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में होम डेकोरेशन लोगों के जीवन में बहुत खास हो गया है। होम डेकोरेशन , इंटीरियर डिजाइनिंग घर को नए अंदाज में खूबसूरती प्रदान करता है। लोग अपने-अपने घरों को बेहतर और खूबसूरत बनाने के लिए होम डेकोरेशन करवाते हैं।
उद्घाटन के मौके पर आशुतोष सिंह, योगेश नारायण, जय सिंह, शिवम सिंह ,ऋषि ,आदित्य श्रीवास्तव, गौरव साहू, कुंज भारद्वाज, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, राहुल रे ,पुनीत कुमार, कुलदीप कुमार, गौरव आनंद, सौरभ सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0