एकजुट एनडीए एकजुट बिहार 2025 में फिर से नीतीश कुमार:- प्रकाश पटवा

गया जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 2025

Mar 18, 2025 - 08:03
एकजुट एनडीए एकजुट बिहार 2025 में फिर से नीतीश कुमार:- प्रकाश पटवा

गया । गया जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में बिहार को और अधिक नई ऊर्जा के साथ रफ्तार मिलेगी । इसलिए, 2025 में  फिर से नीतीश  ।बिहार में एनडीए सरकार के द्वारा सड़क और आधारभूत संरचना का विकास, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,गांव गांव में  बिजली और जल-जीवन-हरियाली योजना का क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। उद्योगों के क्षेत्र में तथा रोजगार को बढ़ावा में और महिला पुरुष को हर विभागों की नौकरी में बहुत बड़ी कामयाबी नीतीश सरकार ने हासिल किया है। एनडीए सरकार  ने सड़कों की स्थिति में सुधार किया है, गाँव-गाँव तक सड़कें पहुँचाई हैं और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों का विस्तार किया है। शिक्षा क्षेत्र में भी सुधार हुआ है, जिसमें 'मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना' और अन्य शैक्षिक सुधारों से बिहार में स्कूलों में नामांकन बढ़ा है।
इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, जिसमें सरकारी अस्पतालों में सुविधाएँ पहले से बेहतर हुई हैं और मुफ्त दवा एवं इलाज की व्यवस्था मजबूत हुई है। बिजली और जल-जीवन-हरियाली योजना के माध्यम से हर गाँव तक बिजली पहुँचाना और जल संरक्षण व वृक्षारोपण जैसी योजनाओं से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया गया है। श्री पटवा ने आगे बताया बिहार में एनडीए  एकजुट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0