कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे अधिकारियों का भयादोहन : अजय राय

Jul 20, 2020 - 11:43
कांग्रेस पार्टी के नेता कर रहे अधिकारियों का भयादोहन : अजय राय


रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता अधिकारियों का भयादोहन करने में जुटे हैं। कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पदाधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनके विरुद्ध थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों ऊर्जा विभाग के कुछ अधिकारियों पर कांग्रेस के एक प्रवक्ता द्वारा गलत आरोप लगाते हुए विभिन्न थानों में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि बेवजह तथ्यहीन आरोप लगाकर अधिकारियों को प्रताड़ित और हतोत्साहित किया जा रहा है। श्री राय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार में शामिल प्रमुख दल कांग्रेस के कुछ स्वार्थलोलुप नेताओं द्वारा अधिकारियों के खिलाफ गलत आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। मनगढंत और बेबुनियाद आरोप लगाते हुए उनका भयादोहन किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के एक प्रवक्ता द्वारा अधिकारियों को अपमानित करने की घटना के संबंध में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है। पत्र की प्रतिलिपि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव को भी प्रेषित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0