किसान देश की शान : पवन साहू

Jul 23, 2020 - 08:08
किसान देश की शान : पवन साहू


भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रोहित शारदा ने मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पवन साहू ने कहा कि किसान हमारे देश की शान हैं और हिंदुस्तान किसानों का देश है। भारतीय संस्कृति कृषि पर आधारित संस्कृति है और किसान हमारे देश की शान हैं। भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पवन साहू भी एक किसान परिवार से हैं और किसानों की समस्या से अच्छी तरह अवगत हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा, सुरेंद्र नाथ, राकेश कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, विकास मंडल, संतोष साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0