कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंस अतिआवश्यक- नगर आयुक्त देवघर

कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंस अतिआवश्यक- नगर आयुक्त देवघर

देवघर : नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल के द्वारा प्रेस को जानकारी दी गयी कि कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम को लेकर सामाजिक दूरी बनायें रखना अतिआवश्यक है। इसके अलावे नगर आयुक्त द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सभी दुकानदारों को निदेशित किया गया कि बिना मास्क पहने किसी भी प्रकार की सामग्री का बिक्री नहीं करेंगे तथा अपने दुकानों को आगे सामजिक दूरी का पालन भी कराना अवश्य सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही नगर आयुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि उक्त आदेश के उल्लंघन करते हुए पाये जाने की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध सुसंगतधाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।