कोरोना काल के संकट से निपटने में मोदी सरकार विफल : आभा सिन्हा

Oct 31, 2020 - 10:14
कोरोना काल के संकट से निपटने में मोदी सरकार विफल : आभा सिन्हा

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने केंद्र की मोदी सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में नाकामयाब रहने का आरोप लगायाहै। उन्होंने कहा कि देश सिर्फ संबोधन नहीं, बल्कि ठोस समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में मोदी सरकार पूरी तरह नकारा साबित हुई है। महामारी की विभीषिका में भाजपा ने देश के लोगों को अपने हाल पर बेहाल छोड़ दिया है।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण भारत आज दुनिया का कोरोना कैपिटल बन गया है। 30 अक्टूबर, 2020 को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी के संक्रमण में भारत अब दुनिया में पहले स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि सौ दिन में भारत में कोरोना संक्रमण एक लाख से बढ़कर 75 लाख के पार हो गया। यह केन्द्र सरकार की घोर नाकामी दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दवा आने तक कोरोना खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं। समझ नहीं आता कि कितनी बार विरोधाभासी बयानों से देश की जनता को बरगलाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को सफलता नहीं मिल जाती, तब तक लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की जनता को केवल ठगने का काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0