कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ.एम हसनैन

Mar 9, 2021 - 10:54
कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ.एम हसनैन

रांची। शहर के ख्यातिप्राप्त फिजीशियन डॉ एम. हसनैन ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना) का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन काफी कारगर है। डॉक्टर हसनैन मंगलवार को राजधानी के चर्च रोड के नासिर अली लेना स्थित लाइफलाइन मेडिकल सेंटर में बातचीत के क्रम में कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बाहर निकलने पर नियमित रूप से मास्क लगाना, सैनिटाइजर का उपयोग करना, और दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बिल्कुल नगण्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि सावधानी ही इस रोग से बचाव का मुख्य उपाय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0