क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान जल्द होगा शुरू : राजेश कुमार गुप्ता

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाया सामाजिक न्याय दिवस

Jul 27, 2020 - 07:58
क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान जल्द होगा शुरू : राजेश कुमार गुप्ता
  • रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने आरक्षण के 118 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मोर्चा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आरक्षण समाप्त करने के लिए विभिन्न कानून ला रही है। जिसे देखते हुए झारखंड में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान छेड़ेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के बीपी शर्मा कमेटी की अनुशंसा पर क्रीमी लेयर के प्रावधान में संशोधित करते हुए वेतन व कृषि से आमदनी को जोड़ा जाएगा। इसका विरोध करते हुए ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी के अध्यक्ष गणेश सिंह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल साहनी ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। कुल 112 ओबीसी सांसदों ने भी प्रधानमंत्री से इस पर रोक लगाने की मांग की है। बावजूद इस पर कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। इसलिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा देश और प्रदेश में क्रीमीलेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है।
    ज्ञात हो कि 26 जुलाई, 1902 में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने रियासत कोल्हापुर में पिछड़े वर्ग के लिए 50% आरक्षण की शुरुआत की थी। जिसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े समाज को आरक्षण का प्रावधान किया। बावजूद इसके अन्य पिछड़ा वर्ग को आजादी के 40 साल बाद 1993 में आधा अधूरा आरक्षण दी गई।
    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा है कि देश में 54% आबादी रखने वाला ओबीसी समुदाय को आज भी 27% आरक्षण पूरा नहीं हुआ है। एक साजिश के तहत धीरे-धीरे आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर मोहम्मद अल्तमस, संतोष कुमार शर्मा, धर्म दयाल साहू, इंजीनियर विजय कुमार, शत्रुघ्न राय सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0