क्लीन केयर भारती सोसायटी ने देवघर नगर थाना प्रभारी को किया सम्मानित

May 30, 2020 - 10:25
क्लीन केयर भारती सोसायटी ने देवघर नगर थाना प्रभारी को किया सम्मानित

देवघर : क्लीन केयर भारती सोसायटी के द्वारा कोरोना वारियर के रूप में देवघर नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। क्लीन सोसायटी के सीएम भारती ने बताया की देवघर में कोरोना से लड़ते हुए लगातार अपने ड्यूटी में डटे पुलिस प्रशासन की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है,आज अगर हम लोग सुरक्षित हैं तो वह पुलिस प्रशासन के कारण, सभी पुलिस पदाधिकारी अपने परिवार से अलग रहकर हम सब की सेवा में ततपर हैं,जो काबिले तारीफ है, इसलिए आज हमारी सोसाइटी के द्वारा श्री सिंह को डायरी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सीएम भारती के अलावे विक्की पांडे, धर्मेंद्र कुमार, राज हंस प्रवेश बरनवाल, सूरज कुमार, अनीश राज, पल्लव कुमार, शिवम कुमार, आदि मौके पर मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0