गांधी आश्रम में लोकप्रिय गांधीवादी नेता मोख्तार सिंह ने किया झंडोत्तोलन

Jan 26, 2021 - 09:33
गांधी आश्रम में लोकप्रिय गांधीवादी नेता मोख्तार सिंह ने किया झंडोत्तोलन

रांची। एचईसी आवासीय परिसर (सेक्टर दो) स्थित गांधी आश्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। एचईसी के जाने-माने गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक भारत को अपना संविधान मिला था और तब से आज का दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। सात दशकों में देश ने कई मुकाम हासिल किए हैं। हालांकि अभी भी विकास के रास्ते पर हमें मीलों सफर करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लेना गणतंत्र दिवस की सार्थकता होगी।
इस अवसर पर एचईसी सेवानिवृत्त व वीआरएस कर्मचारी संघ के सदस्यगण, गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर बुजुर्ग सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0