ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का 39 वां जन्मदिन

Jul 7, 2020 - 10:04
ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का 39 वां जन्मदिन

रांची। स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 39 वां जन्मदिन कांके डैम स्थित पतरागोंनंदा मैदान स्थित लिटिल एंजेल फुटबॉल सेंटर के ग्रमीण खिलाड़ियों के साथ सादगी पूर्वक मनाया।इस अवसर पर ग्रामीण फुटबाल खिलाड़ी आरती कुमारी ने केक काटकर माही का 39 वां जन्मदिन मनाया एवं अपने चहेते खिलाड़ी की लंबी उम्र की कामना की।कोविड 19 (कोरोना वायरस) महामारी को लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन करते हुए माही का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर राजीव रंजन,अशुतोष द्विवेदी, कोच अजय कुमार,कविता,राधिका समेत अन्य ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ीगण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0