जनता को मिल रहा है लोक शिकायत निवारण अधिकार प्रणाली का लाभ: प्रकाश पटवा

जनता को मिल रहा है लोक शिकायत निवारण अधिकार प्रणाली का लाभ

Apr 17, 2025 - 00:44
जनता को मिल रहा है लोक शिकायत निवारण अधिकार प्रणाली का लाभ: प्रकाश पटवा

गया l जनता दल (यूनाइटेड) गया जिला के व्यवसाय उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा है कि वर्ष 2024 में लोक शिकायत निवारण अधिकार प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त कुल शिकायतों में से 98.45% का समाधान सफलतापूर्वक किया गया है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उनके प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। श्री पटवा ने कहा यह अधिकार प्रणाली आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। आज बिहार का हर नागरिक यह महसूस कर रहा है कि उसकी आवाज़ न केवल सुनी जा रही है, बल्कि उस पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले 1,337 लोक सेवकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। यह सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता की नीति को दर्शाता है।प्रकाश पटवा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शासन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रशासन को जनोन्मुखी और जवाबदेह बनाकर देश में एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसायिक जगत को भी इस प्रणाली से लाभ हो रहा है, क्योंकि अब समस्याओं का समाधान तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित हो रहा है।अंत में, श्री पटवा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे लोक शिकायत निवारण अधिकार प्रणाली का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0