जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सक्रिय चाईबासा :

Mar 19, 2021 - 06:17
जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सक्रिय चाईबासा :

चाईबासा :जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं की जानकारी ली गई। जनता की समस्याएं सुनने के बाद उसके निष्पादन की कारगर पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन ने सुना और निष्पादन के लिए कारगर पहल किया। गौरतलब है कि श्री हुसैन भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेज-तर्रार अधिकारी हैं। जनता और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति सदैव सक्रिय रहने वाले एसडीओ जावेद हुसैन का मानना है कि जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन से जनता के बीच सरकार की छवि बेहतर बनती है। उनका मानना है कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच समन्वय से जनता के कामकाज और विकास योजनाओं को गति मिलती है। इस दिशा में अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। उनका यह भी मानना है कि जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण से ब्यूरोक्रेसी के प्रति भी जनता का विश्वास बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0