जीबीएम कॉलेज में एचसीएल टेकबी कंपनी द्वारा "जागरूकता एवं पंजीकरण" कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल की पहल पर एवं प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ शगुफ्ता अंसारी की अध्यक्षता में एचसीएल टेकबी कंपनी की सहायता से कैंपस हायरिंग रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत "जागरूकता एवं पंजीकरण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओं को "अर्निंग व्हाइल लर्निंग" योजना से जोड़ने के लिए एचसीएल टेकबी से आए प्रभाकर कुमार एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी एवं अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजेता लाल एवं डॉ फातिमा की देखरेख में सावित्री महाजन सभागार में पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कशिश, कोमल, सोनम, श्रुति, प्रीति, सिफत सहित विभिन्न विभागों से 49 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि एचसीएल टेकबी कंपनी 12वीं कक्षा पास छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग के बाद एचसीएल में आईटी की नौकरी के साथ में उच्च शिक्षा पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। उपस्थित छात्राओं ने तन्मयता के साथ जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





