जेसीआई रांची उड़ान ने की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

May 22, 2020 - 07:27
जेसीआई रांची उड़ान ने की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

रांची : महिला सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। इस संबंध में अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के कहा कि लॉकडाउन के इस संकट के क्षण में हम सबको प्लास्टिक न इस्तेमाल करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने ऑनलाइन सलाह देते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिष्ठित महिला कोलकाता की पूर्णिमा लोहिया, जिन्होंने आठ सालों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल कर रही हैं, उनकी प्रेरणा से हमलोग पर्यावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाने में सक्षम हो रहे हैं। विनीता जैन ने कहा कि
प्लास्टिक की वस्तुओं ने लगभग हमारे जीवन में कब्जा कर लिया है। यह एक वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक बैगों, बर्तनों और फर्नीचर के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से प्लास्टिक के कचरे में काफी वृद्धि हुई है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी भीषण समस्या उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की जगह अन्य विकल्प तलाशना बहुत जरूरी है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी जी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0