जेसीआई रांची उड़ान ने दिया वैदिक गणित और हस्तलेखन का आॅनलाइन प्रशिक्षण

Jun 5, 2020 - 09:58
जेसीआई रांची उड़ान ने दिया वैदिक गणित और हस्तलेखन का आॅनलाइन प्रशिक्षण

रांची : जनकल्याण और महिला उत्थान के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था “जेसीआई रांची उड़ान” ने अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के निर्देशन में लाॅकडाउन के दौरान बच्चों को वैदिक गणित और हस्तलेखन का
ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।
इस प्रशिक्षण का 40 बच्चों ने लाभ उठाया। इस संबंध में राखी गंगवाल ने बताया कि
वैदिक गणित, गणना की ऐसी पद्धति है, जिससे जटिल अंकगणितीय गणनाएं अत्यंत ही सरल, सहज व त्वरित तरीके से सुलझ जाती है। वहीं, हस्तलेखन प्रशिक्षण द्वारा घर बैठे ही बच्चों ने हाथ से अलग-अलग तरीके से लिखने का अनुभव प्राप्त किया। यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0