झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला शिक्षा मंत्री से, निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने का किया अनुरोध
रांची। झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ की मुख्य सलाहकार महुआ माजी के नेतृत्व में संरक्षक सह झामुमो के रांची जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के साथ झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर स्वस्थ होकर झारखंड आने के लिए शुभकामनाएं दी। झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री महतो से निजी स्कूलों में की गई फीस वृद्धि को रोकने के लिए एवं अनाथ बच्चों के फीस माफी को लेकर ज्ञापन दिया। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले पर बात कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ की मुख्य सलाहकार सह झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ.महुआ माजी संरक्षक सह झामुमो के रांची जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











